अमेरिका के सीडीसी वैक्सीन सलाहकार पैनल के लिए आठ नये सदस्यों की नियुक्ति

न्यूयॉर्क, 12 जून (वार्ता) अमेरिका के स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर ने रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की सलाहकार समिति के लगभग आधे सदस्यों को हटाकर उनकी जगह आठ नये डॉक्टरों और शोधकर्ताओं को नियुक्ति की है। इनमें दो ऐसे विशेषज्ञ भी शामिल हैं जो पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन की कोविड-19 वैक्सीन नीतियों के आलोचक रहे हैं।

श्री जूनियर ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा की कि उन्होंने टीकाकरण सलाहकार समिति (एसीआईपी) के सभी 17 सदस्यों को हटाने के दो दिन बाद आठ नये विशेषज्ञों की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि यह टीम प्रमुख वैज्ञानिकों, जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों और अनुभवी चिकित्सकों से बनी है। नियुक्त किये गये सदस्यों में जोसेफ आर. हिबेलन, मार्टिन कुल्डॉर्फ, रेटसेफ लेवी, रॉबर्ट डब्ल्यू. मेलोन, कोडी मैस्नर, जेम्स पगानो, विकी पेब्सवर्थ और माइकल ए. रॉस शामिल हैं।

Next Post

यादव ने विधानसभा अध्यक्ष तोमर को दी जन्मदिन की बधाई

Thu Jun 12 , 2025
भोपाल, 12 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को जन्म वर्षगांठ की बधाई दी है। डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि श्री तोमर पर बाबा महाकाल की कृपा सदैव बनी रहे। मुख्यमंत्री ने श्री तोमर के उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ […]

You May Like