ग्वालियर/डबरा: साइबर अपराधियों ने डबरा शहर के एक बुजुर्ग को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाकर उनके बैंक खाते से 7 लाख 2 हजार 144 रुपये पार कर दिए। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। डबरा सिटी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 425/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 318(4) एवं 319(2) के तहत अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अग्रवाल धर्मशाला के पास, जवाहरगंज डबरा निवासी 75 वर्षीय सुरेश चंद बंसल, पिता स्व. दीनदयाल बंसल, के साथ 5 अगस्त 2026 को शाम 4:04 बजे ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई। अज्ञात साइबर ठग ने उनके खाते से 7,02,144 रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर 8 अगस्त को दोपहर 1:35 बजे एफआईआर दर्ज की गई। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जितेंद्र आर्यन कर रहे हैं। पुलिस साइबर माध्यमों से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
