वैन चालक ने प्रताडऩा से तंग आकर की थी खुदकुशी

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत शक्ति नगर गुप्तेश्वर में 29 जून को एक वैन चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच में यह बात सामने आई कि मृतक को उसकी पत्नी, सास, साली, साढू भाई ताने मारते थे। प्रताडि़त करते थे आत्महत्या के लिए उकसाते थे। जिनकी प्रताडऩा से तंग आकर की उसने आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक शक्ति नगर गुप्तेश्वर जय विश्वकर्मा 34 वर्ष वह स्कूल वैन चलाता था, उसकी शादी मदनमहल में किरन के साथ करीबन 4 वर्ष पहले हुई थी उनकी कोई संतान नही है। पत्नी किरन उनके साथ न रहते हुये अपने मायके में रह रही थी। 28 जून 26 को वह अपने ससुराल किरन को लेने के लिए गये थे पर पत्नि वापस साथ नहीं आई थी। 29 जून को उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी ।
पत्नी मायके से नहीं आती थी ससुराल
मर्ग जांच में यह बात साम ने आई कि जय विश्वकर्मा की पत्नि किरण विश्वकर्मा अपने मायके जब चाहे जब चली जाती थी। कई कई दिन मायके से वापस नहीं आती थी। जय जब भी पत्नि को लेने पत्नि के मायके जाता था तो जय की पत्नि किरण, सास लक्ष्मी विश्वकर्मा, साली सुमन विश्वकर्मा तथा साढू भाई नितिन विश्वकर्मा उसे प्रताडि़त करते थे । अपशब्दों का इस्तेमाल कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाते थे।
सुसाइड से पहले बहन को लिखा था मैसेज
मर्ग जांच के दौरान मृतक की बहन के बयान दर्ज किए जिसमें यह बात सामने आई कि 28 जून को रात में उसके भाई जय ने मोबाईल पर मैसेज कर लिखा था कि अलविदा बहन मैं जा रहा हूं, किरण और किरण की मम्मी, बहन और जीजा के कारण आत्महत्या कर रहा हूूं। मेरे मरने की वजह मेरी पत्नि एवं पत्नि की मां, साली व जीजा है।

Next Post

8100 इंदौरियों की दौड़, नशे के खिलाफ शहर की हुंकार

Sun Jul 26 , 2026
इंदौर: इंदौर में आयोजित “रन फॉर अ हेल्दी लाइफ – से नो टू ड्रग्स” मैराथन में 8100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ एकजुटता दिखाई। भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार और पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और स्वस्थ जीवन अपनाने […]

You May Like