सूने घर से 80 हजार नगद सहित सोने-चांदी के जेवर चोरी

शिवपुरी:जिले के कोलारस थाना सीमा क्षेत्र में स्थित किसान के सूने घर में अज्ञात चोर 80 हजार रुपए नगद सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कोलारस उप जेल के सामने रहने वाले लखन लाल (58) पुत्र भगवान लाल कुशवाह ने बताया कि मेरा कुछ ही कदम की दूरी पर खेत है। जहां पर मैं रात को फसल में पानी देने गया था और रात को वहीं रुक गया। मेरी पत्नी प्रेम कुशवाह पास ही में मेरी बच्ची की ससुराल में रुकी हुई थी।

सुबह जब मैं अपने खेत से पत्ता गोभी को लेकर मंडी पहुंचा और वहां से लौटा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है और ताला टूटा पड़ा है। घर के अंदर की तलाशी ली तो पता चला कि चोर घर में रखे 80 हजार रुपए नगद पत्नी की एक जोड़ी सोने के बाला, करधौनी चांदी 500 ग्राम, 100 ग्राम चांदी का गुच्छा, गजरा चांदी का एक तोला सोने का तियाना कीमत करीब 3 लाख चोरी कर ले गए।

Next Post

विंध्याचल एक्सप्रेस में यात्री महिला का बैग चलती ट्रेन में भागते समय एक आरोपित कूंदा,घायल को लाया गया जिला अस्पताल

Thu Feb 6 , 2025
दमोह: दमोह-कटनी रेल मार्ग पर मंगलवार की रात विंध्याचल एक्सप्रेस में महिला यात्री से तीन चोरों द्वारा बैग चोरी की घटना को अंजाम देने का घटनाक्रम सामने आया है. महिला के परिजनों ने बैग प्राप्त करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित चलती ट्रेन से कूंद गए. जिसमें एक आरोपित गंभीर […]

You May Like