एसिड अटैक मामला: पुलिस ने डीयू छात्रा के पिता और भाई को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली विश्वविद्यालय की 20 वर्षीय छात्रा से जुड़े तेजाब हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उसके पिता और भाई को कथित तौर पर आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने छात्रा के पिता अकील खान और भाई वकील खान को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को तीस हज़ारी अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस उनकी हिरासत की मांग करेगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “पुलिस की नज़र में डीयू की एक छात्रा भी कथित आरोपी है। अभी तक, हमने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। यह पीड़िता के पिता द्वारा रची गई साजिश थी, जिसके तहत तीन लोगों, जितेंद्र, अरमान और ईशान को निशाना बनाया गया था। उसके भाई वकील ने भी इस पूरी साजिश में उनका साथ दिया।” उन्होंने बताया कि अकील खान ने अपनी पुत्री के हाथों पर टॉयलेट क्लीनर डाला और फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। योजना के अनुसार, डीयू की छात्रा ने बाद में जितेंद्र, ईशान और अरमान पर उस पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया। जाँच के दौरान, पुलिस को पता चला कि अकील खान ने जितेंद्र की पत्नी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था और उस पर उसके खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहा था। जब वह दबाव में नहीं झुकी, तो खान ने पूरी योजना बनाई। अकील खान को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया और एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

 

 

Next Post

तीन घरों के टूटे ताले, जेवर, नगदी ले गए चोर

Thu Oct 30 , 2025
जबलपुर: गोराबजार थाना अंतर्गत भोंगाद्वार कुलाना मोहल्ला में चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, चोर जेवर, नकदी चुराकर ले गए। पुलिस ने बताया कि रामू यादव 24 वर्ष निवासी भोंगाद्वार कुलाना मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है उसका […]

You May Like