ऑपरेशन त्रिनेत्रम: बागली के गांव में लग रहे, CCTV 

बागली। बागली विधानसभा के ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं प्रमुख गांवो में ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत प्रमुख स्थानों पर सी सी टी वी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिसका स्वागत सभी और से किया जा रहा है। बागली विधायक मुरली भंवरा ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम में विशेष रूचि लेते हुए कहा कि ऑपरेशन त्रिनेत्रम में लगे कैमरे की वजह से क्षेत्र में घटना वाले अज्ञात अपराधों में कमी आएगी और अपराध करने वाले बदमाशों की निगरानी भी पूरी तरह इन कैमरा की वजह से रहेगी इसके लिए पुलिस प्रशासन विभाग के सहयोग से सभी प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं जिनकी निगरानी समीप के थाने पर की जा जाएगी आम जनता से भी बागली विधायक मुरली भंवरा ने अनुरोध किया है कि वह कैमरे की सुरक्षा का ध्यान रखें और समय-समय पर चेक भी करते रहें खराब होने पर तत्काल सूचना दें अपराधी नहीं चाहते कि कैमरे की निगरानी बनी रहे इसलिए वह इन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे ग्रामीण जन इस बात का जरूर ध्यान रखें और हर संभव स्थिति में कैमरे चालू रहे यह प्रयास किया जाए।

Next Post

ननि ने वार्ड 43 में अतिक्रमण को हटाया

Wed Jun 4 , 2025
रीवा। वार्ड क्रमांक 43, अंतर्गत राजस्व ग्राम बदलवार प.ह. चिरहुला के खसरा नंबर 489 रकवा 0.454 हे. एवं 562 रकवा 1.133 हे. में स्थित अनाधिकृत निर्माण अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई. वार्ड क्रमांक 43 अंतर्गत रामराज तिराहा से आगे ललई पटेल के घर से के.वी. साकेत के घर […]

You May Like