ननि ने वार्ड 43 में अतिक्रमण को हटाया

रीवा। वार्ड क्रमांक 43, अंतर्गत राजस्व ग्राम बदलवार प.ह. चिरहुला के खसरा नंबर 489 रकवा 0.454 हे. एवं 562 रकवा 1.133 हे. में स्थित अनाधिकृत निर्माण अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई. वार्ड क्रमांक 43 अंतर्गत रामराज तिराहा से आगे ललई पटेल के घर से के.वी. साकेत के घर से सावा मोड़ तक के चिन्हांकित अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई. यह अतिक्रमण सार्वजनिक आम रास्ते पर किया गया था, जिससे सडक़ निर्माण कार्य बाधित हो रहा था. प्राप्त सीमांकन के अनुसार यह सार्वजनिक रास्ता राजस्व ग्राम बदलवार, प.ह. चिरहुला अंतर्गत आता है, जिसका सीमांकन राजस्व विभाग द्वारा 28 फरवरी को किया गया था. उपरोक्त मार्ग पर अतिक्रमण एवं अनाधिकृत निर्माण के चलते सडक़ निर्माण में रुकावट उत्पन्न हो रही थी. नगर निगम की टीम द्वारा उक्त अनाधिकृत निर्माण एवं अतिक्रमण को विधिसम्मत तरीके से हटाया गया. कार्यवाही के दौरान नगर निगम की निर्माण दल, अतिक्रमण दल एवं पुलिस बल की संयुक्त उपस्थिति रही. समस्त कार्रवाई शांति एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई. कार्यवाही के दौरान कार्यपालन यंत्री एचके त्रिपाठी, सहायक यंत्री पीएन शुक्ला, उपयंत्री श्रीमती सुवर्णा तिवारी, मनोज सिंह, अतिक्रमण सहायक अच्छेलाल पटेल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.

Next Post

दो भाइयों के झगड़े में बजरंगबली बने न्यायाधीश

Wed Jun 4 , 2025
दमोह।दो भाइयों के विवाद को सुलझाने बजरंगबली ने न्यायाधीश की भूमिका अदा की. लेकिन बुधवार को यह हकीकत में हुआ. मामला दमोह शहर की जबलपुर नाका चौकी के भूरी गांव से जुड़ा है.जानकारी के अनुसार दो सगे में से बड़े भाई गणेश साहू के यहां कोई संतान नहीं थी. इसलिए […]

You May Like