मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने निकला कैंडल मार्च

बैतूल। कांग्रेस ने मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गुरुवार शाम को जय स्तंभ चौक से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां और वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे नारे लिखे बैनर लेकर प्रदर्शन किया।

मार्च सीमेंट रोड से होता हुआ गांधी चौक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मोमबत्तियाँ जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ के नारे भी गूंजे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वार्गद्रे ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। बैतूल सहित कई क्षेत्रों में सैकड़ों वोटर के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। कुछ जीवित लोगों को मृत घोषित कर नाम काट दिए गए हैं, जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने मांग की कि दोषियों को जवाबदेह बनाया जाए और यह सिलसिला तुरंत रोका जाए।

कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि यह आंदोलन सिर्फ बैतूल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा। इस मुद्दे को राहुल गांधी भी हाल ही में राष्ट्रीय मंच पर उठा चुके हैं और चुनाव आयोग से जांच की मांग की है।

 

Next Post

CM डॉ यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर निवास परिसर में किया ध्वजारोहण

Fri Aug 15 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा निवास के समस्त […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।