युवा एथलीट और वॉलीबॉल खिलाड़ी राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए रवाना

आमला। संभाग स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में आमला के 19 वर्षीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय टीम में अपना स्थान बनाया है। एथलेटिक्स वर्ग में गुरुनानक स्कूल आमला के छात्र यशवंत पिता वासुदेव मानकर का चयन हुआ है।वहीं वॉलीबॉल (19 वर्षीय बालक वर्ग) में उत्कृष्ट विद्यालय आमला के छात्र आकाश पिता देवेंद्र साबले, विशाल पिता उमेश झरबड़े, महेश्वर पिता शिवनारायण, तथा पैराडाइज स्कूल के छात्र हिमांशु पिता नरेंद्र पवार और देवेश पिता उत्तमसिंह पवार राज्य स्तर पर आमला का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खेल अधिकारी परवेज़ खान और शिक्षक गणेश बारस्कर के मार्गदर्शन में इन विद्यार्थियों ने कठोर मेहनत और लगन से तैयारी की। खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है कि आज ये सभी छात्र राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना हुए हैं।जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आमला के ये युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी आने वाले समय में प्रदेश ही नहीं, देश का भी नाम रोशन करेंगे।

 

Next Post

दवा बाजार, सिटी सेंटर और हुरावली क्षेत्र की प्रमुख थोक दवा दुकानों का औचक निरीक्षण

Sun Oct 12 , 2025
ग्वालियर:औषधि निरीक्षक अनुभूति शर्मा द्वारा सचिन तेंदुलकर मार्ग सिटी सेंटर स्थित गणेश मेडिकल स्टोर्स, कल्पना मेडिकल स्टोर्स, हुरावली रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर्स व पटेल नगर स्थित तस्कर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड व ओम एंटरप्राइसेज़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्रग सेल लाइसेंस की वैधता, एक्सपायर्ड दवाओं के […]

You May Like