CM डॉ यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर निवास परिसर में किया ध्वजारोहण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा निवास के समस्त स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारियों- कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा भी की।

Next Post

रूस के कुर्स्क पर यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक की मौत, 10 घायल

Fri Aug 15 , 2025
मास्को, 15 अगस्त (वार्ता) रूस के कुर्स्क क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक आवासीय इमारत पर हुए यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि अन्य 10 घायल हो गए। यह जानकारी क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्जेंडर खिनश्टाइन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर दी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, ड्रोन शहर […]

You May Like