रूस के कुर्स्क पर यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक की मौत, 10 घायल

मास्को, 15 अगस्त (वार्ता) रूस के कुर्स्क क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक आवासीय इमारत पर हुए यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि अन्य 10 घायल हो गए। यह जानकारी क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्जेंडर खिनश्टाइन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर दी।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, ड्रोन शहर के रेलवे डिस्ट्रिक्ट में एक बहुमंजिला इमारत से टकराया जिससे आग लग गयी और ऊपर की चार मंजिलें इसकी चपेट में आ गईं।

श्री खिनश्टाइन ने लिखा, “हमें बहुत दुख है कि इस हमले में एक महिला की मौत हो गयी। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

उन्होंने कहा कि 10 अन्य लोग घायल हो गए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है और सभी का इलाज किया जा रहा है।

Next Post

बेलारूस ने रूसी एसयू-30एसएम2 विमानों की नयी खेप हासिल की

Fri Aug 15 , 2025
मिन्स्क, 15 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) बेलारूस की सेना ने रूस से आधुनिक बहुउद्देशीय सैन्य विमान एसयू-30एसएम2 की एक नयी खेप हासिल की है। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।. मंत्रालय ने कहा कि ये विमान मिन्स्क और माॅस्को के बीच सैन्य-तकनीकी सहयोग के हिस्से के रूप में प्राप्त हो […]

You May Like