दतिया में राजेंद्र भारती के समर्थन में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर नरेन्द्र सिंह और नरोत्तम मिश्रा का पुतला फूंका

दतिया। दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधायकी निरस्त होने के बाद जिले की राजनीति में अचानक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक पर हुई इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में बम महादेव चौराहे पर प्रदर्शन कर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का पुतला फूंका। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है, वहीं विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद दतिया में संभावित उपचुनाव की आहट से राजनीतिक दलों के दावेदार सक्रिय हो गए हैं।

शनिवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दांगी (बगदा) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बम महादेव चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी ने कहा कि, “राजेंद्र भारती के खिलाफ दर्ज मुकदमा और उस पर आया फैसला पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल विपक्ष की मजबूत आवाज को दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाइयों का सहारा ले रहा है।

Next Post

टीकमगढ़ में पहली बारिश से पहले ही उखड़ने लगीं नई सीसी सड़कें,नपा अध्यक्ष के वार्ड में जमीन पर बिखरी गिट्टियां

Sat Apr 4 , 2026
आमिर खान टीकमगढ़। नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में हाल ही में बनी सीसी सड़कें पहली ही बारिश से पहले उखड़ने लगी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थिति यह है कि कुछ स्थानों पर चार पहिया वाहन तो दूर, दोपहिया वाहन निकालना […]

You May Like

मनोरंजन