
भोपाल। शहर के माता मंदिर स्थित नगर निगम आयुक्त कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने नींबूपानी का ठेला निगम कार्यालय के गेट के सामने रखकर नारे बाजी कर प्रदर्शन किया. उसके बाद वहीं धरने पर बैठ गए. यह प्रदर्शन नगर निगम के द्वारा शहर में हाथ ठेले पर नींबू पानी, जलजीरा और गन्ने की चरखी को न हटाये जाने के लिए किया गया. उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने निगमायुक्त को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान मुजाहिद सिद्धिकी, आसिफ अली, अखिलेश जैन, तालिब, अनिल साहू, सुनील, शैजान, आदिल, शैफ के अन्य लोग भी शामिल रहे.
पीडि़त को मुआवजे देने की मांग
दो दिन पहले शहर के 10 नंबर मार्केंट पर नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी. जिसमें उन्होंने हाथ ठेले सहित सामान जब्त किया था. उनके जाने के बाद वहां पर एक ठेले वाले ने अतिक्रमण की कार्रवाई से नाराज होकर आत्मदाह की कोशिश की थी जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ज्ञापन में उसी पीडि़त के लिए मुआवजे की मांग साथ ही शहर में नींबू पानी और गन्ने की चरखी वालों दो माह के लिए अपना कारोबार करने दिए जाने की मांग की.
रेड जोन में नींबूपानी और गन्ने की चरखी
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शावर खान ने बतायाकि शहर के रेड जोन जैसे न्यू मार्केट, जहांगीराबाद, पीरगेट और पॉलिटेक्निक सहित अन्य स्थानों में नींबू पानी, जलजीरा और गन्ने की चरखी सहित अन्य गतिविधियां हो रहीं है. उनको हटाया नहीं जा रहा है उनसे पैसे वसूले जा रहे हैं. लेकिन अन्य क्षेत्रों में सिर्फ दो महिने के लिए यह कारोबार गरीब निम्न तबके लोग करते हैं उनको नगर निगम के द्वारा परेशान किया जा रहा है. साथ उनका सामान भी जब्त कर रहे हैं.
