रिंग रोड पर हादसा: अज्ञात युवक की मौत

इंदौर: रिंग रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. चश्मदीदों के मुताबिक उसे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज युवक की शिनाख्त में जुटी.घटना पुराने प्रतीक्षा ढाबे के सामने हुई. करीब 18 से 20 वर्ष का युवक ग्रे टी-शर्ट पहने खून से लथपथ सड़क पर पड़ा मिला. वेशभूषा से वह छात्र प्रतीत हो रहा था.

राहगीरों ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्थानीय पुलिस को बताया कि हादसे वाली जगह पर रोजाना पुलिस चेकिंग पाइंट लगाया जाता है, लेकिन गरबा उत्सव को देखते हुए उस दिन वहां चेकिंग नहीं की गई थी. आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी गरबा पंडाल से लौटते समय हादसे का शिकार हुआ. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर, मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज किए

Next Post

भाई बहन के पवित्र रिश्ते पर टिप्पणी पाप

Sun Sep 28 , 2025
इंदौर: राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी पर दिया गया शर्मनाक बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि बहन-भाई के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला घोर पाप है. कांग्रेस ने विजयवर्गीय से माफी मांगने की मांग की है. साथ ही मध्यप्रदेश महिला अत्याचारों के आंकड़े प्रस्तुत कर बताया कि […]

You May Like