
दीवानगंज। मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार 28 नवंबर को ग्राम पंचायत दीवानगंज के खेल मैदान में आयोजित किया गया । इस प्रतियोगिता में सलामतपुर मंडल से क्रिकेट की 9 टीम भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रितेश अग्रवाल,किसान मोर्चा महामंत्री मनोज मीणा ग्राम पंचायत सरपंच एवं गिरजेश नायक ,उपसरपंच शमीम खान एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा क्रिकेट खेल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता का पहला मैच एकता 11 दीवानगंज विरुद्ध बरखेड़ी टीम के बीच हुआ जिसमें पेले बेटिंग करके एकता 11 दीवानगंज 80 रन का लक्ष्य दिया जिसमें बरखेड़ी टीम ने 8 विकेट से मैच जीता। दूसरा मैच मनमोहन क्लब खामखेड़ा के विरुद्ध दीवानगंज के बीच हुआ जिसमें मनमोहन क्लब खामखेड़ा ने 74 रन का लक्ष्य दिया जिसमें दीवानगंज टीम 29 रन पर ढेर हुई और इस मैच को खामखेड़ा ने 45 रन से मैच जीता। तीसरा मैच खामखेड़ा विरुद्ध बरखेड़ी टीम के बीच खेला गया खामखेड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ने 57 रन का लक्ष्य दिया उस लक्ष्य का पीछा करते हुए बरखेड़ी टीम में 6 विकेट से मैच जीता । तिजालपुर, पूरा 11 ,इंटरनेशनल स्कूल दीवानगंज एवं सुनारी आदि टीमों के मैच दिनांक 30 तारीख को खेला जाएगा। अंपायर के रूप में विकास जायसवाल, गजेंद्र लवारिया, देवेंद्र द्वारा किया गया।
