पुलिसकर्मी ने मैकेनिक से की मारपीट, निलबिंत 

भोपाल। शहर में पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिपालनी थाना क्षेत्र में बीते दिनों पहले हुई घटना के बाद अब बागसेवनियां थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी का मामला शनिवार को सामने आया है. पुलिसकर्मी ने एक वाहन मैकेनिक की पिटाई स्कूटर में मात्र 250 रूपए में होने वाले काम को लेकर कर दी. इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने आरोपी को निलंबित करते हुए जांच शुरू कर दिया है.

पुलिस पर यह भी आरोप है कि थाने के पुलिकर्मियों ने आरोपी को पीड़ित की पिटाई करने से भी नहीं रोका. बताया गया कि गुंडागर्दी करने वाले धाकड़ की पोस्टिंग वर्तमान में बैरागढ़ थाने में थी. मामला संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों ने आरोपी को तुरंत ही निलबिंत कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नारायण नगर में संचालति एक वाहन सर्विस सेंटर में देर शाम को पुलिसकर्मी राम अवतार धाकड़ अपनी स्कूटर लेकर पहुंचा. सेंटर में बतौर सर्विस एडवाइजर सचिन कुमार कुशवाह से धाकड़ ने स्कूटर का ब्रेक लिवर तुरंत बदलने का रौब जमाया. सचिन ने धाकड़ से गाड़ी में 250 रूपए के काम होने की बात कही. आरोप है कि धाकड़ ने कीमत देने से मना करते हुए इंश्योरेंस से काम कराने की बात सचिन से कही. सचिन ने इसके लिए गाड़ी सेंटर पर ही कुछ दिन के लिए छोड़ने की बात कही. इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी धाकड़ ने नाराज होकर सचिन की बुरी तरह से पिटाई करनी शुरू कर दी. मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की गई. सर्विस सेंटर के लोगों के मुताबिक मौके पर पहुंची की टीम ने मारपीट करने वाले धाकड़ बिना रोके, वहीं बुत बन कर खड़े होकर तमाश देखती रही. आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई को लेकर विभागीय अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं.

Next Post

कंजर डेरों पर पुलिस की दबिश, हवाई फायरिंग के बाद कार्रवाई तेज

Sat Nov 22 , 2025
सीतामऊ। सुवासरा थाना क्षेत्र के बसई गांव में बीती रात ट्रैक्टर चोरी के प्रयास और बदमाशों द्वारा हवाई फायरिंग की घटना के बाद शनिवार शाम सीतामऊ, सुवासरा और शामगढ़ थानों की संयुक्त टीम ने कंजर डेरों पर योजनाबद्ध दबिश दी। कार्रवाई का नेतृत्व एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने किया। तीनों थानों […]

You May Like