महाकुंभ में डुबकी लगाने जा रहे हजारों यात्रियों की ग्वालियर स्टेशन पर उमड़ी भीड़

ग्वालियर:कल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए एक बार फिर से ग्वालियर स्टेशन से जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। भिंड, इटावा, मुरैना, कैलारस, जौरा, डबरा, दतिया, शिवपुरी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्वालियर स्टेशन पहुंच रहे हैं और यहां से प्रयागराज रवाना हो रहे हैं।

आज मंगलवार को भी स्टेशन पर हजारों यात्री पहुंचे हैं, जिन्हें दो स्पेशल ट्रेनों से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। रेलवे ने भीड़ प्रबंधन का हवाला देकर एक दिन पहले ही बहाल की गईं पैसेंजर व मेमू ट्रेनों को रद्द भी कर दिया है। ताज एक्सप्रेस को भी पांच मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है।

Next Post

आतिशी सहित आप के 12 विधायक दिनभर के लिए निलंबित

Tue Feb 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 फ़रवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा में उप-राज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के दौरान हंगामे और नारेबाजी के कारण नेता विपक्ष आतिशी, गोपाल राय सहित 12 सदस्यों को दिन-भर के लिए निलंबित कर दिया गया। उप-राज्यपाल के अभिषाषण के शुरू होते ही आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने […]

You May Like