ग्वालियर: कनफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), ग्वालियर द्वारा शनिवार, 6 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बाल भवन, सिटी सेंटर, ग्वालियर पर विशाल निःशुल्क हृदयरोग, मधुमेह, थायराइड जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।व्यापारियों के संगठन कैट द्वारा लगाए जा रहे उक्त शिविर के संयोजक मुकेश गुप्ता, सह संयोजक एसके गुप्ता संस्कार एवं अर्पित भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में दिल्ली के वरिष्ठ हदयरोग विशेषज्ञ डॉ. यूसुफ जमाल एवं दिल्ली के ही वरिष्ठ डायबिटीज, थायराइड, ओबेसिटी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार झिंगन अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से मरीजों का जांच परीक्षण कर उपयोगी परामर्श देंगे।
शिविर का लाभ उठाने के लिए मोबाइल न. 92000 91555 पर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। डॉ. यूसुफ जमाल जहां देश के शीर्षस्थ हृदयरोग विशेषज्ञ हैं वहीं डॉ. झिंगन बीएलके मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहली के वरिष्ठ डायबिटीज स्पेशलिस्ट हैं। कैट के पदाधिकारियों एवं शिविर संयोजक मुकेश गुप्ता ने इन बीमारियों से ग्रसित एवं लक्षणों को अनुभव कर रहे लोगों से तत्काल रजिस्ट्रेशन कराकर शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। कैम्प के प्रायोजक सिटी लाइफ ईरिक्शा है।
