चावल सस्ता, गेहूं महंगा, दालों-खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव, चीनी महंगी

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल की औसत कीमत में कमी देखी गयी जबकि गेहूं के भाव बढ़ गये। चीनी भी महंगी हुई। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत करीब 13 रुपये घटकर 3,831.01 रुपये प्रति क्विंटल रही। गेहूं छह रुपये महंगा होकर 2,841.88 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत 13 रुपये बढ़कर 3,307.05 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही।

सरसों तेल औसतन 12 रुपये और मूंगफली तेल 92 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। वनस्पति में 69 रुपये तेजी देखी गयी। पाम ऑयल की कीमत 14 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल में 21 रुपये की तेजी रही। सोया तेल 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।

दाल-दलहनों में मसूर दाल औसतन 10 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हो गयी। तुअर दाल 56 रुपये टूट गयी जबकि मूंग दाल के दाम लगभग स्थिर रहे। चना दाल तीन रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। उड़द दाल की कीमत 26 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी।

गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ की औसत कीमत करीब 35 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चीनी की कीमतों में 12 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही।

Next Post

बाघ की खाल केस: डिप्टी कमिश्नर का सरेंडर, भेजा गया जेल

Sat Aug 23 , 2025
जबलपुर: बाघ की खाल वाले केस में जगदीश सरवटे, डिप्टी कमिश्नर, जनजाति विभाग ने कोर्ट में सरेंडर किया जिसे न्यायालय ने जेल भेज दिया है।दरअसल डिप्टी कमिश्नर जगदीश सर्वटे और उनकी मां सावित्री सर्वटे के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था और डिप्टी […]

You May Like