चावल, गेहूं मजबूत; चीनी, दालों, खाद्य तेलों में नरमी

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं भी मजबूत हुआ। वहीं, चीनी, दालों और खाद्य तेलों में नरमी देखी गयी। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत तीन रुपये बढ़कर 3,854.01 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं दो रुपये महंगा हुआ और 2,852.57 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत सात रुपये टूट गयी।

दाल-दलहनों में नरमी रही। चना दाल औसतन 24 रुपये और तुअर दाल 18 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। उड़द दाल और मूंग दाल 17-17 रुपये टूट गयी। मसूर दाल 12 रुपये प्रति क्विंटल कमजोर हुई।
विदेशों में बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का फरवरी वायदा एक रिंगिट चढ़कर 4,064 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.63 प्रतिशत गिरकर में 50.77 डॉलर के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजारों में सरसों तेल औसतन 80 रुपये और वनस्पति 86 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। मूंगफली तेल की कीमत 73 रुपये और सोया तेल की 67 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। पाम ऑयल 10 रुपये और सूरजमुखी तेल चार रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।
मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 25 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। चीनी भी पांच रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

Next Post

रुपया 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा

Thu Dec 11 , 2025
मुंबई, 11 दिसंबर (वार्ता) वाणिज्यिक बैंकों की ओर से डॉलर खरीद बढ़ने से गुरुवार को रुपये पर दबाव रहा और यह बीच कारोबार में 90.48 रुपये प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूट गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर सात पैसे नीचे 89.94 रुपये प्रति डॉलर पर बंद […]

You May Like