रुपया 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा

मुंबई, 11 दिसंबर (वार्ता) वाणिज्यिक बैंकों की ओर से डॉलर खरीद बढ़ने से गुरुवार को रुपये पर दबाव रहा और यह बीच कारोबार में 90.48 रुपये प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूट गया।
भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर सात पैसे नीचे 89.94 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। यह आज 89.95 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर खुली और लगातार टूटते हुए 90.48 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गयी। खबर लिखे जाते समय शाम 4.30 बजे रुपया 41.50 पैसे नीचे 90.36 रुपये प्रति डॉलर पर था। हालांकि यह आंकड़ा अनंतिम है।

कारोबारियों ने बताया कि बैंकों की तरफ डॉलर की खरीद बढ़ने से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि अन्य सभी कारकों ने इसे समर्थन दिया। इससे पहले बीच कारोबार का रुपये की निचला स्तर 04 दिसंबर 2025 को 90.43 रुपये प्रति डॉलर रहा था जबकि बंद भाव के मामले में ऐतिहासिक निचला स्तर 03 दिसंबर 2025 को 90.15 रुपये प्रति डॉलर रहा था।

Next Post

रिजर्व बैंक ने 50,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदी

Thu Dec 11 , 2025
मुंबई, 11 दिसंबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकिंग तंत्र में नकदी की उपलब्धता बढ़ाने के प्रयास के तहत गुरुवार को खुले बाजार से 50,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद की। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 05 दिसंबर को मौद्रिक नीति संबंधी बयान जारी करने के अवसर […]

You May Like