कमिश्नर डॉ. खाड़े ने नर्मदा के घाटों पर स्वच्छता के लिए श्रमदान किया

ओंकारेश्वर।संभाग आयुक्त इंदौर संभाग डॉ. सुदाम खाड़े ने गुरुवार सुबह ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम में घाटों की साफ सफाई के लिए श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर ऋषव गुप्ता के साथ अन्य घाटों पर जाकर श्रृद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने नगर परिषद ओंकारेश्वर द्वारा ब्रह्मपुरी घाट पर आयोजित पॉलीथिन मुक्त ओंकारेश्वर कार्यक्रम के तहत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार जूट व रेशम के धागे से बने कैरी बैग नागरिकों को वितरित किए। कमिश्नर डॉ. खाड़े नेे कलेक्टर श्री गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों के साथ सिंहस्थ-2028 के लिए ओंकारेश्वर नगर में प्रस्तावित विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को सिंहस्थ-2028 के लिए ओंकारेश्वर में प्रस्तावित व स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, एसडीएम पुनासा शिवम प्रजापति और जनपद सीईओ डॉ. कृष्णा सुिशर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Next Post

पति-पत्नी को बंधक बनाकर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Thu Sep 25 , 2025
रीवा।गोविन्दगढ़ थाना अन्तर्गत पति-पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने के बाद मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, साथ ही लूट का सामान भी बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक फरियादिया ने अपने पति साथ गोविन्दगढ़ थाना पहुंचकर रिपोर्ट किया कि […]

You May Like