सप्ताह भर में दो माह का वेतन भुगतान करने के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त हुई

माचलपुर: नगर पंचायत परिषद माचलपुर में पदस्थ सफाई कर्मचारियों के द्वारा वेतन नहीं मिलने के चलते कामकाज बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही थी, मंगलवार की देर शाम को मुख्य नपाधिकारी के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई. सप्ताह भर के भीतर दो माह के रुके हुए वेतन का भुगतान करने के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई.
गौरतलब है कि तीन माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान सफाई कर्मचारियों के द्वारा 11 दिसम्बर से कामकाम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दी थी. हड़ताल के चलते नगर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह ठप्प हो गई थी. विगत दिवस मुख्य नपाधिकारी द्वारा एक माह का वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था किंतु कर्मचाारियों का कहना है कि उन्हें रुका हुआ पूरा वेतन का भुगतान किया जाये.

इसके बाद से लगातार हड़ताल जारी रही. कर्मचारियों के द्वारा नगर पंचायत कार्यालय के सामने टेंट लगाकर धरना दिया जा रहा था. छठवें दिन मंगलवार देर शाम को मुख्य नपाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे तथा कर्मचारियों से चर्चा करते हुए एक माह का वेतन बुधवार तक एवं सप्ताह भर के भीतर एक और माह के वेतन का भुगतान करने का आश्वासन दिया. इसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई.
रात्रि में ही शुरु किया सफाई कार्य
हड़ताल समाप्त होते ही रात्रि में ही नगर में सफाई कार्य शुरु कर दिया गया. उल्लेखनीय है कि हड़ताल के कारण नगर की सडक़ो, गली-मोहल्लों, सार्वजनिक स्थानों, चौराहा के यहां कचरे के ढेर लग गये थे. सफाई व्यवस्था ठप्प होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था

Next Post

सैनिक अपने लहू के एक-एक बूंद और जीवन की एक-एक श्वास को राष्ट्र के लिए कुर्बान करता है: कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव

Wed Dec 17 , 2025
इंदौर:भारत माँ के युवाओं के हाथों में अगर कलाम की ताकत आ गई तो वें एक नया इतिहास लिख सकते हैं और अगर तलवार की ताकत आ गई तो भारत का एक नया इतिहास रच सकते हैं। इतनी आपके अंदर क्षमता और योग्यताएं हैं। बहुत खुशनसीब हैं हम जो इस […]

You May Like