ग्वालियर: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या तक प्रस्तावित पदयात्रा से पहले सोशल मीडिया और निजी मोबाइल से दूरी बनाने का फैसला किया है। उन्होंने अपना एक्स अकाउंट कार्यालय के जिम्मे और निजी मोबाइल नंबर अपने सचिव को सौंप दिया है। दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक पदयात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि अब धर्म और जनसेवा पर रहेगा फोकस ! सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए उन्होंने मंदिर चंदे के हिसाब के लिए कानूनी लड़ाई का ऐलान किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और अपने निजी मोबाइल फोन से दूरी बनाने का ऐलान किया है। दिग्विजय सिंह ने अपना आधिकारिक एक्स अकाउंट अब अपने कार्यालय के हवाले कर दिया है, जबकि निजी मोबाइल नंबर अपने सचिव को सौंप दिया है।दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि अब वह अपने निजी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
उनका यह नंबर अब उनके सचिव सचिन वत्स द्वारा उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस नंबर पर आने वाले महत्वपूर्ण संदेशों और सूचनाओं से सचिव उन्हें अवगत कराते रहेंगे। उन्होंने लिखा कि लोगों के सहयोग और विश्वास के लिए वह आभारी हैं। उनके इस फैसले को उनकी आगामी धार्मिक यात्रा की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान वह किसी भी तरह की राजनीतिक प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर साझा नहीं करेंगे।
