बराबर मत आने पर पर्ची में जीते सुरेन्द्र अग्रवाल

ग्वालियर: मप्र चेंबर आफ कामर्स के चुनाव में कार्यकारिणी के सदस्यों में दो सदस्यों के एक से बराबर मत आने पर निर्वाचन अधिकारी को पर्ची डालनी पड़ी, जिसमें पर्ची में सुरेन्द्र अग्रवाल विजयी घोषित किये गये।
चेंबर के विवाह व्यवसाय समूह क्रमांक 38 में अग्रवाल समाज के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र अग्रवाल व अन्य प्रत्याशी गिरीश शर्मा दोनों को बराबर 22-22 मत मिले। जिस कारण निर्वाचन अधिकारी ने विवाद को देखते हुये पर्ची डाली। सुरेन्द्र अग्रवाल की पर्ची निकलने पर उन्हें विजयी घोषित किया गया। अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि वह देवकृपा से जीते है और इसी कारण वह अपने पूरे कार्यकाल में प्रत्येक व्यापारी बंधु के सुख दुख में खड़े रहेंगे।

Next Post

बसपा ने आयोजित की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक

Sun Jul 19 , 2026
ग्वालियर: बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में ग्वालियर विधानसभा की बैठक का आयोजन आज रविवार सुबह राजकुमार आर्य के संयोजन में हजीरा पर किया गया। बैठक में सेक्टर एवं संगठन को बढ़ाने के विषय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट महेश कोली, विशेष अतिथि अनुज रसैनिया विधानसभा […]

You May Like