सागर। 70 वीं राज्य स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन अवसर पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शत्रुंजय प्रताप सिंह ने कहा कि जो खिलाड़ी पूरे अनुशासन से प्रतियोगिता में खेलता है वह ऊंचाइयों को प्राप्त करता है और अपने जिले प्रदेश में नाम रोशन करता है उन्होंने कहा कि जो इस प्रतियोगिता में बिजी हुए हैं वह मध्य प्रदेश की टीम का नेशनल टीम में कितने नेतृत्व करेंगे
जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन के द्वारा खेल के लिए अपनाना केवल बजट बढ़ाया है बल्कि पढ़ाई के साथ खेलने के लिए भी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आप सभी पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी खेल कर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि सभी और परिश्रम करें और मध्य प्रदेश का नाम रोशन करें।सहायक संचालक मृत्युंजय कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी प्रदान की।सहायक संचालक डॉक्टर आशुतोष गोस्वामी ने कहा कि जो बच्चे खिलाड़ी हारे हैं वह निराश नहीं हो और मेहनत करें और विजयी बने और जो जीते हैं और मेहनत करके मध्य प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर सुशोभित करें।
शुरुआत में संदीपनी विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संचालन मुकेश तिवारी एवं श्रीमती रचना तिवारी और आभार सहायक संचालक श्रीमती मनीषा एलेक्जेंडर ने माना।
बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट बालिका 14 वर्ष-मांडवी गांधी इंदौर,बालक 14 वर्ष,अविनेश नेक्या इंदौर,बालिका 17 वर्ष-मुस्कान जाट इंदौर,बालक 17 वर्ष-काव्या इंदौर घोषित किए गए।
