200 वाहनों के कटे चालान, स्कूली वाहन किए जप्त

जबलपुर: सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने यातायात पुलिस द्वारा समय- समय पर चैकिंग कर चालानी कार्यवाही तथा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कैरब्ज तिराहा, वेस्टलैण्ड, मालगोदाम, पुराना बस स्टेण्ट तीन पत्ती के पास, कटंगी बाईपास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय गेट सामने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 200 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए कुल 79000 रूपये समन शुल्क वसूला गया, चालानी कार्यवाही दौरान बिना हेलमेट धारण कर दो पहिया वाहन चलाने वाले चालकों पर 150 चालान, तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर इंटरसेप्टर व्हीकल के माध्यम से 12 चालान, अन्य धाराओं में 38 चालान बनाये गये है।
15 वर्ष से ज्यादा वाले 11 ऑटो जप्त
स्कूली बच्चों एवं यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे आटो- आपे कमर्शियल वाहन जो 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है,उनकी जांच कार्यवाही कर अग्रिम कार्यवाही के लिए शनिवार को कुल 11 आटो- आपे की जप्ती की कार्यवाही गई है।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर दस हजार का जुर्माना
वाहन चैकिंग दौरान वाहन क्रमांक एमपी 20 एमबी 0005 का चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर संबंधित चालक के विरूद्व चालान तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जिस पर न्यायालय द्वारा दस हजार रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया।

Next Post

अच्छी चिकित्सा सुविधा व स्वस्थ जीवनशैली के लिए जरूरी : कलेक्टर

Sun Nov 30 , 2025
जबलपुर: वर्तमान समय में कम उम्र में गंभीर बीमारियों का बढ़ना चिंताजनक है। बेहतर इलाज के साथ अच्छी जीवन शैली अपनाने हेतु जागरूकता अभियान की आवश्यकता है और यह प्रयास समाज के हर स्तर पर होना चाहिए। उक्त बातें कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने अपोलो हॉस्पिटल में आयोजित 48वें संवाद कार्यक्रम […]

You May Like