अच्छी चिकित्सा सुविधा व स्वस्थ जीवनशैली के लिए जरूरी : कलेक्टर

जबलपुर: वर्तमान समय में कम उम्र में गंभीर बीमारियों का बढ़ना चिंताजनक है। बेहतर इलाज के साथ अच्छी जीवन शैली अपनाने हेतु जागरूकता अभियान की आवश्यकता है और यह प्रयास समाज के हर स्तर पर होना चाहिए। उक्त बातें कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने अपोलो हॉस्पिटल में आयोजित 48वें संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से कही।

उन्होंने समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन को सम्मानित होने पर बधाई देते हुए कहा कि समरसता सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा समाजसेवी सौरभ बडेरिया ने कहा कि महानगरीय स्वरूप के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर आधारभूत ज़रूरतें हैं।

सम्मानित हुए संदीप जैन ने कहा कि हर व्यक्ति को कभी न कभी स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता पड़ती है और अब जबलपुर में उन्नत हॉस्पिटल मौजूद है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील मिश्र ने तथा स्वागत डायरेक्टर डॉ. शोभित बडेरिया ने किया। इस अवसर पर डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, शरद भाई पालन, आलोक पाठक, अभिमन्यु जैन आदि उपस्थित थे।

Next Post

मारपीट करने वाले लल्लू को तीन माह की सजा

Sun Nov 30 , 2025
जबलपुर: न्यायिक मजिस्टे्ट प्रथम श्रेणी फरहान एम कुरैशी की अदालत ने लाठी से मारपीट करने वाले आरोपी अरविंद उर्फ लल्लू काछी को दोषी पाया। इसी के साथ अदालत ने आरोपी को तीन माह के सश्रम कारावास व एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन पक्ष की ओर से […]

You May Like