50,000 क्विटंल पहुंचा धान घोटाला

38 समितियों पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा: आरोपियों की संख्या 145 पर पहुंची, 38 एफआईआर

जबलपुर: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ईकाई जबलपुर ने 8 जिलों की 38 समितियों के पर शिकंजा कस दिया है। जिला बालाघाट, सतना, सीधी, मैहर, डिडोरी, सागर, पन्ना, सिवनी में हुई जांच के बाद धान उपार्जन में 50,000 क्विटंल की हेराफेरी पहुंच गई है। 145 व्यक्तियों के खिलाफ 38 एफआईआर दर्ज की गई है।जानकारी के मुताबिक शकुंतलादेवी राईस मिल, जिला सिवनी के विरूद्ध धान उर्पाजन तथा शासकीय धान की मिलिंग में अनियमितताओं के संबंध में प्राप्त शिकायत की जांच की गई। राईस मिल की जांच करने पर वर्ष 2024-25 में मिलिंग हेतु प्राप्त धान में 3184 किंटल धान/चावल की कमी पाई गई तथा मिल में 2297 किंटल चावल 4594 बोरियों में हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, विहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा राज्यों का पाया गया तथा बालाघाट जिलें की राईस मिल का 28590 किलोग्राम चावल से भरा वाहन पाया गया।

शकुंतला देवी राईस मिल भुरकलखापा, जिला सिवनी के मालिकआशीष अग्रवाल के विरूद्ध आपराधिक अनियमितता पाये जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया।इसके अलावा सीधी उपार्जन समितिकेन्द्र वाघड़ क्रमांक-1 संतोषी महिला स्वसहायता समूह, केन्द्र क्रमांक-1 सेवा सहकारी समिति अमिरति, कुबेर वेयर हाउस अमिरति सेवा सहकारी समिति अमिरति, बाघड़ क्रमांक-2 सेवा सहकारी समिति बाघड़, टीकटकला संतोषी महिला स्वसहायता समूह, कमर्जी केन्द्र क्रमांक-01 सेवा सहकारी समिति चंदवाही, सेवा सहकारी समिति चंदवाही और बालाघाट में आदिम जाति मेवा सहकारी समिति मोहगांव, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति उकवा, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कूमादेही, सेवा सहकारी समिति चरेगांव, सेवा सहकारी समिति टाकावरी, समिति मर्यादित नांदी तिरोड़ी, समिति मर्यादित भंडेरी तहसील बैहर, सेवा सहकारी समिति जरेरा, सेवा सहकारी समिति करंजा, सेवा सहकारी समिति सिवनी कलांसारद, सेवा सहकारी समिति चिखला सालेटेका, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बम्हनी हरदोली तहसील तिरोड़ी.

सेवा सहकारी समिति धनकोषा एवं बोथवा तहसील तिरोड़ी, सहकारी समिति मर्यादित महकेपार, सेवा सहकारी समिति मर्यादित परसवाड़ा, विपणन सहकारी समिति सौरलाजी केन्द्र येनागोंदी, सेवा सहकारी समिति कटोरी, सेवा सहकारी समिति मोहगांवघाट, सेवा सहकारी समिति सालेबर्डी, सेवा सहकारी समिति रामपायली, सेवा सहकारी समिति भजियादंड, सेवा सहकारी समिति टेकाड़ीघाट और सतना में उर्पाजन केन्द्र सहकारी संस्था दलदल, उर्पाजन केन्द्र हिंरोदी के अलावा मैहर में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति भदनपुर, सेवा सहकारी समिति जरोहा मनकीसर पर कार्यवाही हुई। इसके अलावा डिण्डोरी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सरहरी और पन्ना प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छिरारी, सन्यासी बाबा स्वसहायता समूह ग्राम बोरी साहनगर, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बिसानी, सिवनी शकुंतला देवी राईस मिल भुरकलखापा पर प्रकरण दर्ज किया गया

Next Post

गुरुद्वारे और मस्जिद की दुकानें सील

Wed Mar 26 , 2025
30 लाख से ज्यादा बकाया होने पर की निगम ने कारवाई इंदौर: नगर निगम राजस्व अमले ने आज शहर के गुरुद्वारे, मस्जिद और एक कॉम्प्लेक्स की दुकानें सील करने की कार्रवाई की. उक्त दुकानों पर नगर निगम का 30 लाख रुपए से ज्यादा संपत्ति कर बकाया है. गुरुद्वारे पर कार्रवाई […]

You May Like