सतना: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी स्थित सत्य गुरु बूट हाउस में चोरों ने बीती रात सेंध लगाकर हजारों की नगदी पार कर दी। चोर दुकान का शटर और ताला तोड़कर अंदर घुसे और कैश काउंटर का लॉक तोड़कर उसमें रखे करीब 47 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
दुकान संचालक भुनेश्वर राजपाल, निवासी सिंधी कैंप ने बताया कि वे रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब 10:10 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर खुला मिला और ताला गायब था। अंदर जाकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कैश काउंटर से नगदी गायब थी।घटना की सूचना तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश की जा रही है।
