भोपाल के ग्रामीण इलाकों तक फैला नशीली सिरप का जाल; STF की गिरफ्त में 10 आरोपी

भोपाल। गांधीनगर इलाके में एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए के अवैध नशीले कफ सिरप पकड़े गए. तीन नाबालिग सहित दस आरोपियों की गिरफ्तार के बाद एसटीएफ अब मुख्य रसरगना की तलाश में जुटी है. कफ सिरप का नेटवर्क मुबारकपुर तक होने की सूचना सामने आई है.

जानकारी सामने आई है कि नशीले कफ सिरप का भोपाल जिले के ग्रामीण अंचलों तक फैला है. इस सिरप को खपाने का काम एक गिरोह लंबे समय से कर रहा था. एसटीएफ की गिरफ्त में आए आरोपियों के बयान के बाद मामले में अभी तीन आरोपियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है. एसटीएफ की गिरफ्त से दूर आरोपियों की तलाश में टीमें जुटी है. बताया गया कि मामले में गिरफ्त में आए आरोपियों के परिजनों का मामले को लेकर आरोप है कि शामिल रसूखदारों को बचाया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपियों के परिजन अब डीजीपी से मुलाकात भी कर सकते हैं.

एसटीएफ डीआईजी ने इससे पहले खुलासा किया कि गांधी नगर स्थित पटेल सिटी के मकान से 49,920 नशीले कफ सिरप की शीशी बरामद की गई, जिसमें पुलिस ने राजगढ़ और सीहोर जिले में रहने वाले सात आरोपियों आकाश भाटी, चंद्रपाल मोंगिया, धान सिंह, हरिओम मोंगिया, नरेश भाटी, अजय मोंगिया और अकील खान को पकड़ा.

Next Post

आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने के साथ तेज बारिश होने से मौसम हुआ खुशगवार, लोगों को मिली राहत

Sat May 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 मई (वार्ता) दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी प्रक्षेत्र(एनसीआर) समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलने तथा बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया और लगातार गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों को राहत मिली। मौसम में यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिम […]

You May Like