एक पेड़ माँ के नाम 2.0: स्कूलों में ईको क्लब के माध्यम से होगा पौधा रोपण

रतलाम। स्कूल शिक्षा विभाग ने 5 जून से “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के तहत प्रदेश के स्कूलों में ईको क्लब के माध्यम से व्यापक पौध रोपण की योजना बनाई है। हर जिले में एक लाख पौधे और पूरे प्रदेश में 50 लाख पौधे सितंबर तक रोपे जाएंगे। अभियान का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान की भावना जगाना है। स्कूल परिसर, सार्वजनिक स्थल और अमृत सरोवर के पास पौधे लगाए जाएंगे। पौधों पर छात्र व माता का नाम अंकित होगा। कक्षा 6 से 12 तक के स्कूलों में कार्यक्रम की निगरानी डीईओ व डीपीसी करेंगे।

Next Post

खेत पर बने मकान से मिली युवक की 5 दिन पुरानी लाश

Sun Jun 1 , 2025
उज्जैन। पांच दिन पहले बुआ के घर जाने का बोलकर निकले युवक की शनिवार को खेत पर बने मकान से लाश मिलना सामने आया है। खेत मालिक का भतीजा वहां पहुंचा था, दरवाजा खोलने पर उसे लाश पड़ी दिखाई दी। मामला पानबिहार चौकी के गुनाई मार्ग पर मनोहर पिता पर्वतसिंह […]

You May Like