
कटनी। वरिष्ठ पत्रकार एवं जनकवि सुरेश सोनी ऋतुराज के काव्य संग्रह ‘अनुभूति’ का विमोचन समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश वर्मा ने कहा कि मन का जज्बा उम्र को भी मात दे देता है और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक संदीप जायसवाल ने करते हुए कहा कि कवि समाज की वेदना को शब्दों में पिरोकर जनता की आवाज बनता है।
जबकि आशीष शुक्ला ने इसे जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताते हुए परिवार के योगदान को सराहा। समारोह में साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही। काव्य पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। वक्ताओं ने कहा कि ‘अनुभूति’ समाज के अंतिम व्यक्ति के दर्द और यथार्थ को प्रभावी ढंग से सामने लाती है, जो साहित्य की सार्थकता को सिद्ध करती है।
