
सिंगरौली। प्रदेश एवं केन्द्र सरकार जो वायदे करती है, उसे हर हाल में पूरा करती है। इसीलिए भाजपा विश्व की नम्बर 1 पार्टी बनी है। विधानसभा के अनुपूरक बजट में कई विकास कार्यो को हरी झण्डी मिली है।
उक्त बातें देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने मीडिया कर्मियों से फोन पर चर्चा करते हुये कही। उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट में क्षेत्र के महत्वपूर्ण सड़को को शामिल कर राशि की मंजूरी दी गई है। सरई प्रवास के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मांग पत्र सौपा गया था। जहां मुख्यमंत्री ने मंच से ही सौपे गये मांग पत्र में शामिल बिन्दुओं का ऐलान कर दिये थे। उन्होंने आगे बताया कि अनुपूरक बजट में जिले भर के कार्यो को मंजूरी मिली है। जिसमें परसौना से माड़ा मार्ग फोरलेन निर्माण लम्बाई 24.61 किमी., परसौना से बरगवां मार्ग फोरलेन निर्माण लम्बाई 27.28 किमी. शामिल हैं। वहीं चितरंगी से गढ़वा लम्बाई 13.00 किमी., कोल्हुआ से खनुआ वाया गजरा बहरा लम्बाई 21.93 किमी, हरफरी, धानी, खैरा व मिसिरगवां मार्ग लम्बाई 15.00 किमी., रैला-कनपुरा वाया वेतरिया पहुंच मार्ग लम्बाई 13.80 किमी. पुरैल-छांदा से देवरा रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग लम्बाई 6.00 किमी., रामाधार बैस के घर से सिपाही बहरा (म्यार नदी) पहुंच मार्ग लम्बाई 3.54, हटका नाला राजेन्द्र पाण्डेय के घर से नन्दलाल शाह के घर तक (प्रधानमंत्री सड़क) पहुंच मार्ग लम्बाई 5.25 किमी. के अलावा अन्य जिले के सड़के शामिल हैं। जहां संंबंधित क्षेत्र के विधायको ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौपा था। विधायक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, वित्त एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उम मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ला के साथ-साथ प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा सरकार दृढ़ संकल्पित है और विकास कार्य द्रुत गति से चल रहे हैं।
