भोपाल। राजधानी भोपाल में आज चावल-दाल व्यापारियों ने प्रस्तावित UPI चार्ज के विरोध में ‘नो UPI डे’ मनाया। व्यापारियों का कहना है कि 2 हजार रुपए से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR चार्ज लगाने का प्रस्ताव है। वहीं 75 हजार रुपए या उससे अधिक के लेनदेन पर यह शुल्क अधिकतम 300 रुपए तक हो सकता है। व्यापारियों के मुताबिक, थोक कारोबार में रोजाना कई डिजिटल ट्रांजैक्शन होने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ ने कहा कि UPI आम जनता और व्यापारियों के लिए आसान और सुविधाजनक भुगतान माध्यम बन चुका है, इसलिए सरकार को MDR चार्ज के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। व्यापारियों ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में अपने सहयोग का हवाला देते हुए सरकार से राहत की मांग की है।
Next Post
राहुल-प्रियंका के साथ पुलिस दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में मनाया 'काला दिवस'
Thu Oct 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने पार्टी नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजधानी में प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किये गये कथित दुर्व्यवहार के विरोध में गुरूवार को देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष […]

You May Like
-
2 years ago
अवैध कोयला खदान धंसी, पति पत्नि की मौत