आज मप्र कर्मचारी मंच का पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग पर प्रदर्शन

भोपाल। मप्र कर्मचारी मंच कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर गुरूवार को मजदूर दिवस से आंदोलन शुरू करेगा. कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया जारी करने के आदेश प्रसारित करने मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड आंदोलन शुरू किया जाएगा. कर्मचारी मंच की प्रांतीय अध्यक्ष अशोक पांडे ने इस पर जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया है कि प्रदेश के साढे 7 लाख कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया पिछले 9 साल से बंद है. सालों बाद मुख्यमंत्री ने दो सप्ताह पूर्व घोषणा की थी कि प्रदेश के कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद दो मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई है. पांडे ने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया करने के प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं दी गई है. जिस कारण से कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त हो गया है. प्रदेश का कर्मचारी सरकार से मांग कर रहा है कि जब सुप्रीम कोर्ट हाई कोर्ट अथवा सामान्य प्रशासन विभाग ने पदोन्नति प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई है तो पदोन्नति प्रक्रिया कर्मचारियों की तत्काल शुरू की जाए. उन्होंने कहा कि क्योंकि पदोन्नति प्रक्रिया पर रोक लगने से पिछले 9 साल में डेढ़ लाख कर्मचारी बिना पदोन्नति लाभ के सेवानिवृत हो गए हैं. जिस कारण कर्मचारियों को वरिष्ठ पद एवं पेंशन लाभ का नुकसान हुआ है.

Next Post

मजदूर दिवस पर आज शहर भर के 21 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Thu May 1 , 2025
भोपाल।अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर गुरूवार को स्वास्थय शिविर आयोजित किए जाएगें. इस अवसर पर घरों में काम करने वाली कामकाजी दीदियों एवं महिला श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. ये शिविर भोपाल की 21 तंग बस्ती क्षेत्रों क्रेशर बस्ती भौंरी, गोंडीपुरा, संजीवनी क्लिनिक […]

You May Like