जबलपुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, 25 फ़रवरी को बारहवीं कक्षा का पहला पेपर था। आज से एमपी बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाए शुरू हो रही हैं। जिसमें उनका भी पहला पेपर हिंदी विषय का ही होगा। जानकारी के अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाकर दसवीं कक्षा के 24000 विद्यार्थी इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं । ये सभी परीक्षाएं 103 केद्रों में आयोजित की जाएगी।
जिसमें सभी प्रकार की व्यवस्थाएं जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पूर्ण रूप से हो गई हैं। बोर्ड परीक्षा के एक दिन पहले सभी कलेक्टर प्रतिनिधियों के माध्यम से परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए संबंधित थाना क्षेत्र से प्रश्न पत्र को निकलवा कर परीक्षा केंद्र में केंद्र अध्यक्ष को सुरक्षित रूप से पहुंचाए जाएंगे। परीक्षाओं में नकल और अनुचित साधनों का इस्तेमाल रोकने प्रशासन द्वारा उडऩदस्ता दलों का गठन किया है।
