पांढुरना गोटमार मेला: सूर्योदय से पहले जाम नदी में लगा पलाश वृक्ष का झंडा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पांढुरना। शुक्रवार को सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार सूर्योदय से पहले ही सावरगांव और पांढुरना पक्ष के लोगों की मौजूदगी में गोटमार स्थल जाम नदी के बीचों-बीच पलाश वृक्ष रूपी झंडा लगाया गया। सुबह 7 बजे से 10:20 बजे तक नगर सहित दूर-दराज के गांवों से महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों समेत सैकड़ों लोगों ने गोटमार स्थल पहुंचकर नदी के बीच लगे झंडे तथा किल्ले पर स्थित मां चंडिका मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। मौसम साफ रहने से नगर सहित जिले के दूर-दराज गांवों, पड़ोसी बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर जिलों के साथ ही सीमावर्ती महाराष्ट्र के नागपुर व अमरावती से भी बड़ी संख्या में लोग गोटमार पर्व देखने और खेलने पहुंचने लगे हैं।

मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गोटमार स्थल सहित नगर में जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरा नगर पुलिस छावनी में तब्दील है। जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ और जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश परिहार खुद राम मंदिर परिसर से मोर्चा संभालते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं।

Next Post

MP में बैंकों पर ताले! 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी

Fri Sep 11 , 2026
भोपाल। 5 डे वीक वर्किंग यानी पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के करीब 40 हजार बैंककर्मी शुक्रवार को हड़ताल पर हैं। भोपाल समेत कई जगह बैंक शाखाएं बंद रहीं, जबकि एमपी नगर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया।यह प्रदेशव्यापी हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक […]

You May Like