हरारे एकदिवसीय में धीमी ओवर गति के लिए श्रीलंका पर जुर्माना

दुबई, 31 अगस्त (वार्ता) हरारे में हुए पहले एकदिवसीय में धीमी ओवर गति के लिए श्रीलंका पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

यह जुर्माना मेहमान टीम पर आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, निर्धारित समय सीमा से एक ओर कम फेंकने पर एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ़ मैच रेफरी के जेफ क्रो द्वारा लगाया गया।

खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 न्यूनतम ओवर गति के अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में गेंदबाजी न करने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने अपराध और प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया। इसलिए इस पर औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।

Next Post

बिजली के खंभे हटाए बिना शुरू हुआ सडक़ निर्माण,किसानों का प्रदर्शन

Sun Aug 31 , 2025
नीमच। जिले के जावद नगर में सकलेचा सर्कल से आईटीआई तक बन रही डेढ़ किलोमीटर सडक़ में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग की देखरेख में बन रही 1 करोड़ 85 लाख रुपए की इस सीसी सडक़ में ठेकेदार ने बिजली के खंभों को हटाए बिना ही निर्माण शुरू […]

You May Like