सतना:मौसम की भारी बारिश की भष्यिवाणी को सही साबित करते बीती रात जिले में मानसून ने जो तेवर दिखाए उसमें सतना में ही साढ़े तीन इंच से अधिक वर्षा ने जिले के अन्य क्षेत्रों को जबरदस्त ढग़ से प्रभावित किया है.इसका असर यह हुआ की दोपहर बाद चित्रकूट में मंदाकिनी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिया.बताते है कि सुबह गुप्त गोदावरी का अचानक जलस्तर इतना अधिक हो गया कि गुफा से पानी की जलधारा बह निकली.
मिली जानकारी के अनुसार 27 जून की रात जिले के सभी जनपदों में बारिश दर्ज की गई.मैहर और सतना के सभी ब्लाक मिलकर तकरीबन 283 मिमी बारिश दर्ज की गई है.भू अभिलेख कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार सतना जिले के रघुराजनगर में सबसे ज्यादा 91.3मिमी बारिश दर्ज की गई है.इसके बाद उचेहरा में 80 और नागौद में 65 मिमी बारिश दर्ज की गई है.अचानक एक ही दिन इतनी अधिक बारिश हो जाने के कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाली नदियों में पानी का जल स्तर काफी ऊपर आ गया.स्थिति यह है कि तुर्र जैसे छोटे नालों में पानी का बढ़ा जलस्तर देखते हुए पुलिस तैनात करनी पडी.
मंदाकिनी में लगाए पोस्टर बैनर
चित्रकूट में मदाकिनी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए नगर पंचायत के अमले ने सभी घाटों में सूचना के लिए बैनर पोस्टर लगाए हैं.ताकि कोई श्रृद्धालु बढ़े हुए जलस्तर के बीच नदी में स्नान के लिए न चला जाए.सुबह गुप्त गोदावरी से अचानक तेज जल प्रवाह ने बाहर लगी दुकानों को अपने दायरे में ले लिया .हालांकि अभी कहीं से किसी प्रकार के जनहानि की शिकायत नहीं मिली है.प्रशासन ने हर विपरीत परिस्थितियों के लिए अधिकारी कर्मचारियों को विशेष दिशा निर्देश जारी किए है.
शहर में मचा हाय तौबा
बीती रात लगातार बारिश से शहर की स्थिति लोगों के सामने आ गई.कई जगहों पर पानी रूकने की सूचना प्राप्त हो रही है.भरहुतनगर में हाल ही बनाई गई सड़क के धस जाने से जानलेवा गड्डा हो गया है.उमरी मोहल्ले में भी पानी घरों के अन्दर तक पहुच गया है.निचली बस्तियों में जलजमाव की शिकायतें मिल रही है.बताया जा रहा है कि सीवर लाइन के लिए बनाए गए चेम्बरों से कई जगह पानी सड़क में पहुच गया है.शहर में मुख्य मार्गों में ठहरा पानी लोगों के बीच चर्चा विषय बन रहा है.
