जन संवाद और बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए 10 पुलिसकर्मी सम्मानित

इंदौर: पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा पुलिस के उल्लेखनीय कार्यों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने में योगदान देने वाले 10 अधिकारी-कर्मचारियों को मंगलवार को सम्मानित किया. पुलिस आयुक्त कार्यालय में हुए साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया.पुलिस कमिश्नरेट में बेहतर और जनोन्मुखी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम शुरू किया है. इसी क्रम में मंगलवार को पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में कार्यक्रम हुआ. सम्मानित पुलिसकर्मियों ने पुलिस की जनहितकारी पहलों और उल्लेखनीय कार्यों को सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने में भूमिका निभाई है. पुलिस आयुक्त ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और सकारात्मक सोच के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया.
इन्हें किया गया सम्मानित
जोन 3 से डीसीपी अभिषेक रंजन, एडीसीपी ओमप्रकाश और एमजी रोड थाने के आरक्षक बालकृष्ण मेवाड़ा को सम्मानित किया. जोन 1 से आरक्षक प्रशांत मंडलोई और अमित खत्री, जोन 2 से विजयनगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल और महिला आरक्षक निकिता जोशी तथा जोन 4 से भंवरकुआं थाने के आरक्षक रविकांत शर्मा और आरक्षक अरविंद पटेल को पुरस्कार मिला. यातायात विभाग के आरक्षक सुमंत सिंह भी सम्मानित हुए.

बेहतर संवाद के लिए सकारात्मक प्रयास जरूरी
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आरके सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने भी सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. अंत में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद के लिए सकारात्मक प्रयास जरूरी हैं. पुलिस के अच्छे कार्यों और जनहितकारी पहलों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसमें पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान उन्हें आगे भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगा.
जन संवाद और बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए 10 पुलिसकर्मी सम्मानित

इंदौर. पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा पुलिस के उल्लेखनीय कार्यों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने में योगदान देने वाले 10 अधिकारी-कर्मचारियों को मंगलवार को सम्मानित किया. पुलिस आयुक्त कार्यालय में हुए साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया.
पुलिस कमिश्नरेट में बेहतर और जनोन्मुखी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम शुरू किया है. इसी क्रम में मंगलवार को पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में कार्यक्रम हुआ. सम्मानित पुलिसकर्मियों ने पुलिस की जनहितकारी पहलों और उल्लेखनीय कार्यों को सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने में भूमिका निभाई है. पुलिस आयुक्त ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और सकारात्मक सोच के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया.

इन्हें किया गया सम्मानित
जोन 3 से डीसीपी अभिषेक रंजन, एडीसीपी ओमप्रकाश और एमजी रोड थाने के आरक्षक बालकृष्ण मेवाड़ा को सम्मानित किया. जोन 1 से आरक्षक प्रशांत मंडलोई और अमित खत्री, जोन 2 से विजयनगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल और महिला आरक्षक निकिता जोशी तथा जोन 4 से भंवरकुआं थाने के आरक्षक रविकांत शर्मा और आरक्षक अरविंद पटेल को पुरस्कार मिला. यातायात विभाग के आरक्षक सुमंत सिंह भी सम्मानित हुए.

बेहतर संवाद के लिए सकारात्मक प्रयास जरूरी
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आरके सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने भी सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. अंत में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद के लिए सकारात्मक प्रयास जरूरी हैं. पुलिस के अच्छे कार्यों और जनहितकारी पहलों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसमें पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान उन्हें आगे भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगा

Next Post

घी की गुणवत्ता का खुलेगा राज 1750 लीटर घी जब्त, 18 नमूने जांच में

Wed Aug 19 , 2026
इंदौर: दूसरे राज्यों से इंदौर पहुंच रहे घी की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने निगरानी और सख्त कर दी है. इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने स्कीम नंबर 51 स्थित मां बगलामुखी एंटरप्राइजेज पर कार्रवाई करते हुए करीब 1,750 लीटर घी जब्त किया […]

You May Like