चोरों ने नगदी के साथ लाखों के जेवरात उड़ाए, तीन भाइयों के यहां चोरी 

सीधी। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत रजडिहा गांव में तीन सगे भाइयों के यहां एक साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों द्वारा सुनियोजित तरीके से करीब एक लाख नकदी और 15 लाख से अधिक के जेवरातों की चोरी की गई। चोरी के बाद आरोपी घर से कुछ दूर पर खाली संदूकों एवं कपड़ों को फेंककर रफूचक्कर हो गए। कोतवाली थाना में रिपोर्ट करते हुए उमेश सेन पिता रामममिलन सेन उम्र 31 वर्ष निवासी रजडिहा ने कहा है कि वह चार भाई हैं। बड़ा भाई प्रवेश सेन, अपने परिवार के साथ गुजरात में काम करते हैं। वहीं घर में भाई सुरेश सेन, सुभाष सेन और वह रहते हैं। सभी चारों भाई एक घर में ही रहते हैं और सभी के कमरे अलग-अलग हैं। घटना दिनांक 18 अप्रैल 2026 को भाई सुरेश सेन और उसका परिवार रिश्तेदारी में बारात करने बैढऩ गए थे। घर में उसके अलावा छोटे भाई सुभाष की पत्नी उर्मिला सेन थी। भोजन के बाद उर्मिला अपने कमरे में सोने चली गई जबकि वह आंगन में सोया हुआ था। सुबह करीब 5 बजे बहू उर्मिला उठी तो उसके कमरे के बाहर सिटकनी बंद थी। जिसके बाद उसने मुझे संदेशा दिया। वह उठकर उर्मिला के कमरे के बाहर लगी सिटकनी को खोलकर देखा तो अन्य तीन कमरों के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखने पर मालूम हुआ कि सभी सामान बिखरे हैं। कमरे में रखी आलमारियों एवं पेटी का ताला टूटा हुआ था। हल्ला गुहार करने परआसपास के लोग भी पहुंचे और घर के कुछ दूर दो पेटियां खुली एवं कपड़े बिखरे मिले।

बाक्स

यह जेवरात एवं नगदी हुई चोरी

प्रवेश सेन के यहां आलमारी एवं पेटी में रखे जेवरातों में एक जोड़ी सोने का झुमका, एक सोने का मंगलसूत्र, 11 नग लॉकेट की सोने की मंचली, एक जोड़ी चांदी की कमरबंद, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो सोने की अंगूठी एवं 5 हजार नकदी। प्रवेश सेन के यहां भी चोरी हुई। उमेश सेन के यहां से सोने की एक चैन, सोने की अंगूठी दो नग, कमर बंद चोरी की एक नग, चांदी की पायल तीन जोड़ी चांदी की बिछिया आधा दर्जन, सोने की मराठी लॉकेट दो नग, तीन नग चांदी की पायल, बच्चों के सोने के लॉकेट तीन नग, बच्चों की चांदी की चौरासी तीन नग एवं नकदी 65 हजार रुपए शामिल है। सुरेश सेन के यहां से सोने की चैन एक नग, सोने की अंगूठी दो नग, चांदी की पायल दो जोडी, चांदी की चौरासी दो नग, सोने का झुमका एक जोडी, चांदी की कमरबंद एक नग, बच्चों का सोने का लॉकेट दो नग एवं नकदी 35 हजार रुपए चोरी हो गई। पुलिस द्वारा तत्संबंध में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। हैरत की बात तो यह है कि करीब एक सप्ताह हो रहे हैं परंतु पुलिस को चोरी की सुराग नहीं मिला है।

Next Post

प्रशासन बनाम पटवारी: पटवारी संघ ने 30 अप्रैल से सामूहिक अवकाश और हड़ताल की दी चेतावनी

Sat Apr 25 , 2026
बैतूल। जिले में दो पटवारियों के निलंबन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने अजय जावरकर और संध्या शुक्ला के निलंबन को अनुचित बताते हुए तत्काल बहाली की मांग की है। संघ […]

You May Like