भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सतना रवाना होने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि सतना जिले को आज विकास की कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलने जा रही हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार सतना में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, धवारी क्रिकेट स्टेडियम सहित 6 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
सके साथ ही 650 बिस्तरीय नवीन चिकित्सालय भवन एवं 6 अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं से जिले में यातायात, खेल, स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
वहीं एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन साहस, त्याग और मानवता के मूल्यों का संदेश देता है।
