श्वानों को खाना देने पहुंची महिलाओं से मारपीट

जबलपुर। तिलहरी में महिलाओं के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि श्वानों को खाना खिलाने पहुंची महिलाओं के साथ भीड़ ने अभद्रता करते हुए मारपीट की है। मामले की शिकायत गोराबाजार थाने में की गई है।

श्रीमति पूजा किरार निवासी दत्त टाउनशिप तिलहरी ने शिकायत में बताया कि श्वानों को खाना खिला रही महिलाओं पर भीड़ ने हमले की कोशिश की। मारपीट करते हुए चोट पहुंचा दी। पीडि़ता ने गोराबाजार पुलिस थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई अपराध दर्ज नहीं किया है। पीडि़ता ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

फिरोजाबाद में यमुना की बाढ़ का पानी गांवों में भरा

Mon Sep 8 , 2025
फिरोजाबाद 08 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में यमुना नदी का जलस्तर बराबर बढ़ने के बीच सोमवार को खतरे के निशान के करीब पहुंचने से तटवर्ती क्षेत्र के कई गांव और खेतों में पानी भरने लगा है। वहीं एक स्टीमर में सवार लोगों के फंसे होने की सूचना […]

You May Like