जयंत खदान में सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत

सिंगरौली के जयंत खदान क्षेत्र स्थित रेफेक्स कंपनी में कोयला परिवहन में लगे ट्रेलर के हादसे में 30 वर्षीय चालक यादव नंदन कुशवाहा, निवासी भकुआर, की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि चालक को अचानक नींद आने के कारण हादसा हुआ। नेहरू अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के परिजनों ने ट्रांसपोर्टर के खिलाफ FIR दर्ज करने और उचित सहायता राशि देने की मांग की है। जबकि कोल परिवहन विजयदशमी पर्व के चलते कलेक्टर ने रोक लगा दिया था इसके बावजूद भी कोल परिवहन किया जा रहा था।

Next Post

अमेरिका के इलिनोइस में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश की एफबीआई जांच की मांग, 105 सांसदों ने लिखा कड़ा पत्र

Wed Oct 21 , 2026
वॉशिंगटन,  अमेरिका के इलिनोइस स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी (बालाजी) मंदिर में हाल ही में हुई गोलीबारी की कोशिश के मामले ने तूल पकड़ लिया है। करीब 105 अमेरिकी सांसदों ने फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) से इस सनसनीखेज घटना की जांच संभावित संघीय हेट क्राइम (नफरती अपराध) के रूप में […]

You May Like