रुपया दो पैसे टूटा

मुंबई, 11 सितंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को दो पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.54 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा में यह लगातार पांचवी गिरावट है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 44 पैसे टूटकर 95.52 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 18 पैसे टूटकर 95.70 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और एक समय 95.79 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया था। बीच कारोबार में यह ऊपर 95.51 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

कारोबारियों ने बताया कि बैंकों की तरफ से डॉलर की मांग आने से रुपया टूटा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से रुपये की गिरावट सीमित रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल लगभग तीन प्रतिशत गिरकर 104 प्रति बैरल से ऊपर है।

Next Post

अलसुबह चार गांवों में आबकारी की दबिश, 850 किलो महुआ लहान और 27 लीटर कच्ची शराब जब्त

Fri Sep 11 , 2026
नीमच। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हिमांशु चंद्रा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के सहयोग से 11 सितंबर को अलसुबह आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने वृत्त नीमच […]

You May Like