अमित शाह आज पचमढ़ी में BJP प्रशिक्षण वर्ग का करेंगे शुभारम्भ

पचमढ़ी: भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज पचमढ़ी में आयोजित किया जा रहा है। वर्ग का शुभारंभ दोपहर 3 बजे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे एवं समापन 16 जून को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

प्रशिक्षण वर्ग 14, 15 और 16 जून को आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ग में 201 जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सी.आर. पाटिल,शिवराज सिंह चौहान, श्रीमती सावित्री ठाकुर,एल. मुरुगन, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह अलग-अलग सत्रों में सांसदों-विधायकों का मार्गदर्शन करेंगे।

Next Post

साप्ताहिक समीक्षा : 16 जून से खुलेंगे स्कूल, शिक्षक पर निगरानी रखेंगे ब्लॉक स्तर के अफसर

Sat Jun 14 , 2025
रायसेन: आने वाले सोलह जून सोमवार से जिले के सरकारी प्रायवेट स्कूल खुल जाएंगे।इसके निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक द्वारा जारी कर दिए हैं। स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने और शिक्षकों की उपस्थित बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। अगर किसी शिक्षक की […]

You May Like