18 घंटे में पकड़े गए 17 लाख की लूट के सनसनीखेज दो आरोपी

गुना: शहर के शीतला माता मंदिर क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर हुई 17 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट के मामले में गुना पुलिस ने दो आरोपियों को भोपाल से दबोच लिया है। बदमाशों का एक साथी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम भी बरामद करने की जानकारी सामने आ रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुंभराज में धनिया दो व्यापारियों के सहयोगी वासुदेव शर्मा से 17 लाख की लूट करने के बाद तीन में से दो बदमाश आरोन के जंगलों के रास्ते भोपाल की तरफ भागे थे।

पुलिस की 6 अलग-अलग टीमें आरोपियों के पीछे लगी हुई थी। अंतत: इनमें से दो बदमाशों को भोपाल से दबोच लिया गया है। तीसरा आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पकड़े गए बदमाशों के नाम राघव शर्मा और सौरभ यादव सामने आए हैं। जबकि तीसरा साथी आरोन निवासी रूद्र गोस्वामी किसी दूसरे रास्ते से पुलिस को चकमा देकर अब तक भागने में सफल रहा है।

रोचक जानकारी यह सामने आई है कि पकड़े गए आरोपी राघव शर्मा का हाल ही में एक आॅपरेशन हुआ है। पुलिस ने जब उसे दबोचा तब भी उसके शरीर में टांके लगे हुए हैं। ऐसी हालत में भी उसने पूरे शहर को दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है।

बता दें कि इस वारदात के दौरान गुना जिले के दौरे पर मौजूद आईजी अरविंद सक्सेना ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद एसपी हितिका वासल के निर्देशन में पुलिस की 6 टीमें लगातार आरोपियों के पीछे हाथ धोकर पड़ी हैं। तीसरे फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस कर रही है।

Next Post

चिड़ियाघर में संरक्षित रेस्क्यूड तेंदुआ अब स्वस्थ

Thu Jul 9 , 2026
ग्वालियर: गांधी प्राणी उद्यान में तेंदुए ने बीमारी के चलते खाना छोड दिया था। उसका उपचार डॉक्टरों द्वारा नियमित किया गया और अब तेंदुए पूरी तरह स्वस्थ है और पर्याप्त आहार भी ले रहा है। प्रभारी चिडियाघर अधिकारी डॉ उपेन्द्र यादव ने बताया कि गैंमरेंज घाटीगांव सोनचिडिया अभ्यारण के पास […]

You May Like

Play sound