देश के लिए जीने से ही सार्थक होता है व्यक्ति का जीवन

सीहोर। अमर शहीद कुंवर चैनसिंह के शहादत दिवस पर शासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस अवसर पर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन भी किया गया.

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अमर शहीद कुंवर चैन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह पंवार ने कहा कि इस दुनिया में अपने लिए तो सभी जीते हैं, पर जो देश में लिए जिए उसी का जीवन सार्थक होता है. आज हम सभी ऐसे ही अमर शहीद वीर कुंवर चैनसिंह और उनके साथियों हिम्मत खां एवं बहादुर खां को श्रद्धांजली दे रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन को देश के लिए न्यौछावर कर दिया.

कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, कुंवर चैन सिंह के वंशज एवं पूर्व विधायक राजर्वधन सिंह, हिम्मत खां बहादुर खां के वंशज जेडएके लोधी, भारत जोड़ो समिति के बलवीर सिंह तोमर ने संबोधित किया. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती, अनूप सिंह, कलेक्टर बालागुरु के, एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, राजकुमार गुप्ता, सुदीप प्रजापति सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

 

Next Post

होटलों से 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

Sat Jul 25 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के के निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल और खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा कुबेरेश्वर धाम स्थित होटल, भोजनालय सहित अन्य दुकानों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर […]

You May Like