MP में पुलिस कप्तानों और आईजी के तबादले: शाजापुर और शहडोल को मिले नए एसपी, भोपाल ग्रामीण, नर्मदापुरम और सागर में नए IG पदस्थ

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार की देर रात भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला करते हुए नौ अफसरों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। तबादलों में भोपाल ग्रामीण, नर्मदापुरम और सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक बदले गए हैं। इसके अलावा खरगोन रेंज में नए डीआईजी की पदस्थापना की गई है, जबकि शाजापुर और शहडोल जिलों को नए पुलिस अधीक्षक मिले हैं।

जारी आदेश के अनुसार हरिनारायण चारी मिश्र को आईजी एससीआरबी, पुलिस मुख्यालय भोपाल से आईजी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। रुचिवर्धन मिश्रा को आईजी प्रशासन से भोपाल ग्रामीण जोन का आईजी नियुक्त किया गया है। चंद्रशेखर सोलंकी को आईजी विस बल इंदौर रेंज से नर्मदापुरम जोन का आईजी बनाया गया है, जबकि मिथिलेश शुक्ला को नर्मदापुरम जोन से सागर जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं सिमाला प्रसाद को डीआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल से डीआईजी खरगोन रेंज पदस्थ किया गया है। शाजापुर के एसपी यशपाल सिंह राजपूत को एसपी रेल इंदौर भेजा गया है। शहडोल के एसपी रामजी श्रीवास्तव को एआईजी मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी भोपाल में पदस्थ किया गया है। संजय कुमार अग्रवाल को पुलिस अकादमी भौंरी से शहडोल का नया एसपी बनाया गया है, जबकि प्रियंका शुक्ला को एआईजी पुलिस मुख्यालय से शाजापुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

Next Post

यूट्यूब पर गाना सुनते ही हैक हुआ मोबाइल, खाते से 1.90 लाख पार

Sat Jul 4 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत शंकर नगर में रहने वाले एक युवक का साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते में सेंध लगा दी। ठग ने यूट्यूब पर गाना सुनते समय पीड़ित का फोन पूरी तरह रिमोट एक्सेस पर ले लिया और किस्तों में कुल 1 लाख 90 हजार […]

You May Like